फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशपुर में एक ही परिवार के चार लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गणेशपुर में एक ही परिवार के चार व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। रिपोर्ट आते ही सभी को सीएस अस्पताल से बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

अवागढ़ ब्लाक के गांव गणेशपुर का निवासी एक व्यक्ति आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल में कार्यरत है। वहां कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आने के बाद युवक गांव भाग आया था। सूचना पर उसे व परिजनों को सीएस अस्पताल में 20 दिन पूर्व क्वारंटीन कराकर सैंपल जांच को भेजे गए। जहां दो युवकों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिजनों को 14 दिन के लिए दोबारा क्वारंटीन कर दिया गया।
पांच दिन पूर्व परिवार के 13 सदस्यों के सैंपल जांच को भेजे गए। जिसमें आठ की रिपोर्ट दो दिन पूर्व निगेटिव आने पर उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। पांच अन्य की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की देर रात आई। जिसमें 12 वर्ष की एक बच्ची को छोड़कर चार लोग पॉजिटिव निकले। पॉजिटिव निकले लोगों में एक नौ वर्ष का बच्चा भी शामिल है। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। आनन-फानन में चारों को देर रात बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हुई है पुष्टि
गणेशपुर के चार व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई है। परिवार का एक युवक आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल में काम करता था। उसी से संक्रमण फैल गया। चारों को सीएस अस्पताल से कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। - डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें