फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन नहीं खुलने दे रहा खाद-बीज की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी लॉकडाउन के दौरान जिले में खाद, बीज और रसायन की दुकानें नहीं खुल पा रहीं। आरोप है कि पुलिस प्रशासन सुबह दस बजे ही दुकानें बंद करा देता है। जिससे किसान इधर-उधर भटकते नजर आते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने खाद, बीज और रसायन की दुकानें खोलने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी पुलिस इन दुकानों को पूरे दिन नहीं खोलने देती है, जिससे किसान इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। हालांकि बाजार खुलने का समय सुबह सात से दस बजे का है, जिसके बाद पुलिस मेडिकल स्टोर छोड़कर सभी दुकानों को बंद करा देती है। ऐसे में घंटाघर, हाथी गेट और गांधी मार्केट में स्थित खाद-बीज के दुकानदारों को भी अपनी दुकानें बंद करनी पड़ती हैं।
- खाद, बीज और रसायन की दुकान पूरे दिन खोलने के आदेश के बाद भी पुलिस सुबह दस बजे के बाद दुकान बंद करा देती है। - राजेश यादव।
- गांव का किसान दस बजे तक शहर आकर खाद, बीज और रसायन खरीदने के लिए पहुंच पाता है, लेकिन दस बजते ही पुलिस दुकान का शटर बंद करने को बोल देती है। - नूपम चोला।
विज्ञापन

- खाद, बीज और रसायन की दुकानों को पूरे दिन खोलने के आदेश दिए जा चुके हैं। जिससे किसानों को जरुरत का बीज, खाद खरीदने में दिक्कत न हो। - एमपी सिंह, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें