फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ की तर्ज पर बनेंगे वैक्सीन बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अभी कोविड-19 की वैक्सीन नहीं आई है। हालांकि इसके लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जानी है। ऐसे में वैक्सीनेशन के लिए पोलिंग बूृथ की तर्ज कर वैक्सीन बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन जल्द आने की संभावना है। इसके मद्देनजर जोर शोर से तैयारी चल रही हैं। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। दूसरे चरण में पुलिस कर्मियों और इसके बाद गांव-गांव टीकाकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो जिले में पोलिंग बूथ की तर्ज कर वैक्सीन बूथ बनाए जाएंगे। हालांकि वैक्सीन बूथ पर टीका लगाने से पहले व्यक्ति का पुलिस द्वारा सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अधार कार्ड अथवा वोटर आईडी देखा जाएगा। इसके बाद एक अन्य कमरे में एएनएम द्वारा आइडी प्रूफ की जांच की जाएगी। इसके बाद कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

---------------------
पोलिंग बूथ की तरह कोविड वैक्सीन बूथ बनाए जाएंगे। पहले पुलिस बाद में एएनएम के सत्यापन के बाद टीका लगाया जाएगा। इसके लिए आधार और वोटर आईडी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

डॉ रामसिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें