एटा। जिले के निवासी एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण के चलते सैफई अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। इससे जिले में वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। वहीं, 10 नए कोरोना पॉजिटिव भी मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2162 हो गई है।
रामगढ़ी गढ़ी निवासी बुजुर्ग को मंगलवार को परिजनों ने बीमारी के चलते सैफई में भर्ती कराया था। यहां जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव निकले थे। बुधवार को उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा बुधवार को शहर के मोहल्ला एमपी नगर निवासी एक युवक, सैया निवासी एक अधेड़, अलीगंज के एक स्वीट्स हाउस पर एक युवक, अलीगंज के ही एक स्वीट्स हाउस पर एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया है।
उधर, जैथरा के नेहरु नगर निवासी युवक, गांधी नगर निवासी एक युवक, जेल कॉलोनी निवासी एक अधेड़ महिला कोरोना पॉजिटिव आईं हैं। वहीं अलीगंज के नगरिया निवासी एक बुजुर्ग व अवागढ़ हाउस निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जिले में बुधवार को 10 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जहां एक को बागवाला भर्ती कराया गया है। अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा सैफई में एक बुजुर्ग की मौत की जानकारी मिली है।