फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक का कर्मचारी सहित 26 आए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में शनिवार को केनरा बैंक के कर्मचारी सहित 26 कोरोना पॉजिटिव और मिले। शनिवार को सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज 12 लहुसन मंडी में मिले। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1427 हो गई है। वहीं स्वस्थ मरीजों की संख्या 1114 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को एंटीजन किट से की गई जांच में जलेसर के बड़ा बाजार का वृद्ध और एक युवक को कोरोना पॉजिटिव मिला। वहीं मिरहची क्षेत्र की किशोरी, एक वृद्ध, निधौलीकलां के गांव नगला बरी में एक किशोरी पॉजिटिव मिली। वहीं लहसुन मंडी में तीन बुजुर्ग, पांच युवक, दो महिला अधेड़ सहित दो किशोरी पॉजिटिव मिली। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में युवक, शांतिनगर में अधेड़ महिला, शृंगार नगर में दो युवक सहित केनरा बैंक का एक कर्मचारी संक्रमित मिला। वहीं नोएडा से आई रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें