फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः शौच करके लौट रहे किशोर को मारी गोली, गंभीर

Tue, 15 Sep 2020 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव ससौता दोषपुर में सुबह नौ बजे शौच करके लौट रहे किशोर पर पीछे से गोली चला दी गोली उसके पैर और हाथ में लगी है। घायल को हायर सेंटर सैफई रेफर किया गया है। पिता की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


गोली थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव ससौता दोषपुर निवासी पंकज कुमार (17) पुत्र बालकराम को मारी गई है। पिता बालकराम ने बताया कि खेत में खड़ी अरहर की फसल में छिपकर बैठे किसी व्यक्ति ने पुत्र पर गोली चला दी। पुत्र पेंट पहने हुए था और दाहिनी जेब में हाथ डालकर चला आ रहा था, गोली पैर और हाथ में जा लगी।

गोली लगने से घायल होने के बाद पंकज खेत में ही गिर गया और चीख पुकार मचा दी। चीख पुकार पर पहुंचे परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी अलीगंज लेकर पहुंचे और पुलिस को वारदात की खबर दी गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया है कि किशोर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है, घायल को अलीगंज से हायर सेंटर सैफई रेफर किया गया है। घायल के पिता की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें