फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया मारहरा विद्युत उपकेंद्र का घेराव

विज्ञापन
मारहरा में प्रदर्शन कारियों को समझाती पुलिस- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
मारहरा(एटा)। कस्बा में विद्युत समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। उनका गुस्सा इस बात पर था कि क्षेत्र में विद्युत समस्या सही होने का नाम नहीं ले रही है। मारहरा इलाके के गांव भजना नगला, भावन नगर, समसपुर, जरैलिया सराय के दर्जनों ग्रामीण सुबह बिजली घर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांवों का लोड 10 केवीए का है जबकि यहां 5 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। जिससे आए दिन विद्युत सप्लाई बाधित होती रहती है। विद्युत उपकेंद्र के घेराव की सूचना पर मारहरा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विद्युत अधिकारियों से बात कर गुस्साए ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों का कहना था कि किसानों की धान व बाजरा की फसलें पानी न मिलने के कारण सूख रही हैं। विद्युत सप्लाई मिले तो फसल बचाई जा सकती है।
मरगांया में 21 दिन से ट्रांसफॉर्मर खराब
निधौलीकलां। विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मरगांया में विद्युत ट्रांसफॉर्मर 21 दिनों से खराब पड़ा है। लोगों ने उप बिजली घर को कई बार सूचना दी लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इसकी वजह से फसलों के लिए पानी की समस्या पैदा हो गई है साथ में लोगों को गर्मी होने के कारण परेशानी हो रही है। मरगांया ग्राम पंचायत के लोगों ने जिला प्रशासन से गांव की बिजली समस्या का समाधान की करने की मांग की है। मांग करने वालो में संजय सिंह ठाकुर, मुकेश सिंह ठाकुर, प्रमोद कुमार जाटव, सुरेश कुमार वाल्मीक, कलम सिंह, राजू जाटव, सुरेश जाटव, भूरी, दीनानाथ, रमेश, रमेश सिंह, करन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें