फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के घर पहुंचा चिकित्सक, बोला लिखकर दो नहीं लिए पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दो दिन पूर्व कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव देने के लिए दो हजार रुपये लेने के मामले में चिकित्सक पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। इसके बचाव में रविवार को चिकित्सक अपने साथियों के साथ मृतक के घर जा पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने मृतक के भाई पर रुपये न लेने की बात लिखकर देने के लिए दबाव बनाया। बात न बनने पर लौट गए। वहीं चिकित्सक का कहना है कि वह मृतक के परिवार को ढांढस बंधाने गए थे।
विज्ञापन

पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव गोदवाला निवासी नेमसिंह को कुत्ता ने काट लिया था। उसे इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाने से पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लगाने के लिए उसके भाई भगवान सिंह से चिकित्सक द्वारा दो हजार रुपये ले लिए गए। इसके बाद अवागढ़ पीएचसी के पर्चे पर कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव लिखी गई। मामला तूल पकड़ने पर सीएमओ द्वारा अवागढ़ पीएचसी प्रभारी से मामले की आख्या मांगी गई हैं।
इसी क्रम में चिकित्सक रविवार की शाम अपने कुछ साथियों के साथ मृतक के घर पहुंच गए। मृतक के भाई भगवान सिंह ने बताया चिकित्सक के साथ कई लोग आए थे। सभी लोग रुपये न लेने की बात लिखकर देने को दबाव बना रहे थे। उसने कहा कि जब पैसे दिए हैं तो लिखकर क्यों दें कि पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन

मृतक के घर कुछ लोगों के साथ संवेदना व्यक्त करने गए थे। इस दौरान उसके भाई से मामले में गलत न फंसाने और अधिकारियों को सही बात बताने के लिए कहा है। इस पर भगवान सिंह द्वारा बोला गया कि मृतक के बच्चे छोटे हैं। उन्हें भी देखना है।
विज्ञापन

-डॉ. मनमोहन, अवागढ़ आरबीएसके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें