फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बंदियों सहित 22 निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में सोमवार को 12 बंदियों व जलेसर थाने के चार सिपाही सहित 18 व्यक्ति कोरोना से ग्रसित निकले। जबकि रविवार की देर रात आई रिपोर्ट में चार व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 317 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है सोमवार को आगरा से आई रिपोर्ट में कारागार में निरुद्ध 12 बंदियों को कोरोना पॉजिटिव निकला है। वहीं जलेसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा थाना परिसर में सिपाहियों की जांच की गई। जहां चार सिपाही और एक अन्य व्यक्ति वायरस से ग्रसित निकले, जबकि सकरौली निवासी एक युवक, जैथरा ब्लाक के गांव नगरिया धुमरी निवासी युवती, अलीगंज तहसील के गांव जहांनगर निवासी महिला, शहर के मोहल्ला शांति नगर निवासी दो महिलाआें और एक बुजुर्ग सहित कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
स्वास्थ्य टीम सभी से संपर्क कर रही है। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जिले में 12 बंदियों सहित 18 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं रविवार की देर रात आई रिपोर्ट में चार लोग संक्रमित पाए गए थे। बंदियों को कहां भर्ती किया जाएगा। इसको लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें