फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर महादेव के जयघोष से शिवमय हुआ वातावरण

विज्ञापन
कैलाश मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सावन मास के चौथे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी को भांग, धतूरा, बेलपत्र और मिठाई चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। साथ ही परिवार की सुख और समृद्धि की कामना की। इस दौरान शिवक्तों के हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

प्रख्यात कैलाश मंदिर से लेकर गली-मोहल्लों में बने शिवमंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। दो दिवसीय लॉकडाउन के बाद सोमवार को शिवालयों में अल सुबह से ही घंटे बजने लगे। इस दौरान शिवभक्तों ने सुबह जल्दी ही अपने आराध्य देव पर जलाभिषेक किया।
साथ ही शिव चालीसा, रुद्राष्टक मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र आदि का उच्चारण किया। वहीं, श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के बाद भोलेनाथ पर बेल पत्र, धतूरा, फूल, बताशा, भांग और गन्ने का रस आदि से अभिषेक किया। धूप-दीप से आरती उतारी और भोग लगाया। भोलेनाथ के साथ ही मां पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय सहित संपूर्ण शिव परिवार की पूजा-अर्चना की
विज्ञापन

मंदिर में पूर्ण सावधानी बरती गई
कैलाश मंदिर के महंत धर्मेंद्र झा ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में भक्तों के मंदिर आने का सिलसिला कम हुआ है। फिर भी जो भक्त मंदिर में आ रहे हैं। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। जरा सा भी संदेश होने पर लोगों को लौटा दिया है। वहीं, बिना मास्क के मंदिर मेें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें