एटा। जिले में अब कोरोना संदिग्ध मरीजों को घर से लाने के लिए 108 एंबुलेंस और एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एएलएस एंबुलेंस नहीं जाएंगी। कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने पर भी इन एंबुलेंसों का प्रयोग मरीजों को घर छोड़ने में नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने सीएमओ को पत्र जारी किया है। निदेशक ने प्रेषित पत्र में कहा कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों को लाने-ले जाने के कारण अन्य मरीजों को दिक्कत आ रही थी। इसकी शिकायतें लगातार मिल रही थी। इसके चलते अब कोेरोना संदिग्ध मरीजों को लाने-ले जाने के लिए एंबुलेंस का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
जिले में लगी थी 12 एंबुलेंस
जिले में कोरोना संदिग्ध मरीजों को लाने और छोड़ने केलिए 12 एंबुलेंस लगी थी। कुछ दिनों पूर्व एंबुलेंस द्वारा मरीजों को छोड़ने का काम बंद कर दिया गया। अब एंबुलेंस मरीजों को महज अस्पताल ला रही थी। मिशन निदेशक के पत्र के बाद अब ये एंबुलेंस मरीजों को लाने का कार्य भी नहीं करेंगी।
एंबुलेंस के प्रयोग को लेकर शासन से निर्देश मिले हैं। उसी के अनुसार जिले में कार्य किया जाएगा। अब संदिग्ध निजी एंबुलेंस से आएंगे।
डॉ अजय अग्रवाल, सीएमओ