फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बंदी व एक होटल व्यवसाई सहित जिले में 13 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में शनिवार को कारागार के सात बंदी और एक होटल व्यवसायी समेत 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बंदियों सहित निधौलीकलां निवासी दंपती को चुरथरा स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 272 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में सात बंदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला कारगार में इससे पहले भी 15 बंदी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं निधौलीकलां कस्बे के मोहल्ला कछियाना निवासी दंपती भी पॉजिटिव मिला। विगत दिनों परिवार का युवक आगरा में पॉजिटिव मिला था।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के परिजनों का सैंपल लेकर विगत 22 जुलाई को जांच के लिए आगरा भेजा था। अलीगंज के मोहल्ला रामप्रसाद निवासी युवक भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर संचालित होटल संचालक समेत शृंगार नगर के दो युवकों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव मरीजों को चुरथरा स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों संपर्क में आने वालों की सूची बनाने में जुट गई है।
कोविड अपडेट
पॉजिटिव मरीज- 272
स्वस्थ मरीज- 155
जिले में मौत- 9
सक्रिय केस- 108
जिले में सात बंदियों सहित 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पॉजिटिव आए मरीजों के परिजनों को होम क्वांरटीन किया गया है।
विज्ञापन

डॉ अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें