फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: जिला अस्पताल में भी मरीज नहीं करते मास्क का प्रयोग

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिना मास्क लगाए बैठे कर्मचारी व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी के साथ मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। लेकिन एटा के जिला अस्पताल में ही इसका पालन नहीं हो रहा। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीज व तीमारदार बिना मास्क के देखे जा सकते हैं। वहीं, इमरजेंसी के गेट पर बनाई गई कोविड हेल्पडेस्क के कर्मचारी भी लापरवाह बने हुए हैं।

विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। बिना मास्क के मिलने पर जुर्माने के निर्देश हैं। फिर भी लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। अमर उजाला टीम ने पड़ताल की तो इमरजेंसी में भी लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। महिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी के बाहर बैठे तीमारदार भी मास्क नहीं लगाए थे। सर्जिकल वार्ड, एंटी रेबीज इंजेक्शन वार्ड में भी मास्क की अनदेखी मिली।


कर्मचारी भी नहीं करते रोकटोक
 

पुरुष अस्पताल में इमरजेंसी गेट पर कोविड हेल्पडेस्क बनाई गई है। जहां गेट पर शरीर का तापमान चेक किया जाता है, लेकिन यहां इमरजेंसी में जाने वाले प्रत्येक मरीज के शरीर का ताप चेक नहीं होता है। स्वास्थ्यकर्मियों के मन में आया तो चेक किया नहीं तो ऐसे ही जाने दिया।

विज्ञापन

 

शासन की ओर से मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज और तीमारदारों को संक्रमण से बचने को मास्क लगाना चाहिए। वह नहीं लगा रहे हैं तो दोनों अस्पताल के सीएमएस को पत्र लिख ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने को कहा जाएगा। -डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें