फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पीएसी परिसर को बनाया जाएगा हॉट स्पॉट, लोगों की होगी सैंपलिंग

Mon, 13 Jul 2020 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
Coronavirus Test - फोटो : Social Media
विज्ञापन
एटा में कासगंज रोड स्थिति 43वीं वाहिनी पीएसी के तीन सिपाही शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसको लेकर सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने पीएसी परिसर को हॉटस्पॉट बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट बनाने के साथ ही वहां आसपास के घरों में रह रहे लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 जुलाई को 43वीं वाहिनी पीएसी में जवानों की सैंपलिंग कराई गई थी। शनिवार को आई रिपोर्ट में तीन जवानों को कोरोना की पुष्टि हुई। रविवार को सीएमओ ने बताया कि पीएसी परिसर को हॉटस्पॉट बनाया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। वहीं, पॉजिटिव आए मरीजों के घरों के आसपास रह रहे लोगों की दोबारा से सैंपलिंग कराई जाएगी।

सैनिटाइजेशन भी होगा


उन्होंने बताया कि सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव आए दो जवान जिले से बाहर चले गए थे, जबकि तीसरा जिले में है। उसे देर रात कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जबकि पॉजिटिव आए दोनों जवानों को सूचना देने के लिए कमांडेंट से बोल दिया गया है।

विज्ञापन


उधर, नई बस्ती निवासी बिजली मिस्त्री के कोरोना पॉजिटिव आते ही प्रशासन द्वारा रविवार को मोहल्ले में बैरिकेडिंग की गई। इस दौरान मोहल्ले में खुली एक दो दुकानों को बंद कराया गया। वहीं गली के दोनों तरफ होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई।

बटालियन में सभी की होगी स्क्रीनिंग
सीएमओ ने बताया पॉजिटिव मरीज आने के बाद बटालियन में एक बार फिर सभी जवानों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। संदिग्ध लगने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें