एटा। शनिवार को जिले में 426 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं एक व्यक्ति सदर तहसील के गांव शिवसिंहपुर निवासी नोएडा में पॉजिटिव आया है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के गांव भेजी गई है। गांव शिवसिंहपुर निवासी एक व्यक्ति नोएडा की एक कंपनी में कार्य करता है। बीते दिनाें वह यहां से वापस नोएडा गया। जहां कंपनी द्वारा उसकी जांच शारदा हॉस्पिटल में कराई गई। उसकी शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई।
नोएडा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले की जानकारी सीएमओ को दी गई। जहां सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने युवक के गांव स्वास्थ्य टीम को भेजकर उसके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। वहीं पूल टेस्टिंग के दौरान जांच के लिए आगरा भेजे गए 426 संदिग्धों की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की संास ली।