फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लाखों रुपये के पैकेज फिर भी डॉक्टर तक देखने नहीं आते’

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ कोरोना संक्रमित निकले हैं। उनका उपचार आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में उपचार के दौरान का उनका एक ऑडियो वायरल हो रहा है, इसमें उन्होंने लाखों रुपये के पैकेज की एवज में अस्पताल प्रशासन पर सुविधाएं न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह वायरल हुए ऑडियो में चिकित्सक बोल रहे थे कि संदिग्ध लगने पर उन्होंने बृहस्पतिवार को ही क्लीनिक बंद कर दिया था, जबकि उनकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल का फोन आया तो उन्होंने बताया कि वह आगरा उपचार के लिए निकल रहे हैं।
वायरल हुए ऑडियो में डॉक्टर बोल रहे थे कि अस्पताल में लाखों रुपये के पैकेज हैं, पर कोई डॉक्टर देखने तक नहीं आता है। यदि वह पॉजिटिव आए थे तो उन्हें प्रशासन को घर में ही क्वारंटीन करवा देना चाहिए था। किसी भी बढ़िया होटल में सात से आठ हजार रुपये में एवन क्लास खातिरदारी होती है।
विज्ञापन

सर्विस बेहतर होने के साथ ही नाश्ता और भोजन भी उच्च क्वालिटी का होता है। पर यहां तो 25 से 30 हजार रुपये रोज लिए जा रहे हैं, पर खाना और नाश्ता तक बेहतर नहीं दिया जा रहा है। लगता है जैसे लूट हो रही है।
ऑडियो वायरल हो रहा है। पता नहीं यह कैसे और किसने टेप कर इसे वायरल कर दिया है। सुबह अस्पताल प्रबंधन के करीब 15 लोग मुझसे मिले आए और आगे से व्यवस्थाएं बेहतर देने का वादा किया है। ऑडियो में किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उसके लिए सॉरी बोलना चाहता हूं।
विज्ञापन

-बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें