एटा, जलेसर। अलीगढ़ से देर शाम आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में जलेसर चेयरमैन और अधिवक्ता परिवार के तीन लोगों सहित पांच व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई। सभी के सैंपल सात जून को जांच के लिए भेजे गए थे। सभी व्यक्ति पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के कारण संक्रमण का शिकार हुए। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 64 तक पहुंच गई है।
बीते दिनों कस्बे में वरिष्ठ अधिवक्ता आगरा में उपचार के दौरान कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा संदिग्ध मानते हुए नगर पालिका चेयरमैन व उनकी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों की सैंपलिंग की गई। इसके साथ ही 62 वर्षीय एक वृद्धा की सैंपलिंग भी हुई।
सभी के सैंपल 7 जून को अलीगढ़ जांच के लिए भेजे गए थे, शनिवार की देर शाम आई रिपोर्ट में सभी लोग वायरस का शिकार निकले। इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी मोहल्ले में पहुंच गए। मोहल्ले में बैरिकेडिंग की गई। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, चेयरमैन के परिवार को होम क्वारंटीन किया गया था। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि जलेसर में पांच व्यक्ति कोरोना से ग्रसित निकले हैं। वहीं एक वृद्धा को बागवाला स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं अन्य चार मरीजों के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।