फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय अगहत का एक किलोमीटर का दायरा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना पॉजिटिव आते ही सराय अगहत कस्बे को सील कर दिया गया है। वहीं, कस्बे में आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान प्रशासन द्वारा सील किए गए क्षेत्र में होम डिलीवरी करने की बात कहीं गई है। सराय अगहत कस्बा निवासी एक युवक 19 मई को महाराष्ट्र से लौटकर आया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर उसे रैपिड रिस्पांस टीम ने एक डिग्री कॉलेज में बने सेंटर पर क्वॉरंटीन कराया था। इस दौरान 20 मई को उसका सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया। रविवार की देर रात आई रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव पाया है। इस पर उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया।
वहीं सोमवार को प्रशासन द्वारा सराय अगहत कस्बे के एक किलोमीटर एरिया को सील कर दिया गया। एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा ने बताया कि कस्बे में एक पॉजिटिव आने पर अभी 1 किलोमीटर का एरिया सील किया गया है। उन्होंने बताया इस दौरान ग्रामीणों को कोई दिक्कत न हो इसलिए होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी, जहां अलीगंज एसडीएम पीएल मौर्या और सीओ अजय सिंह भदौरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों द्वारा घर-घर जाकर संदिग्धों की तलाश की जाएगी।
25 को कराया क्वारंटीन
सराय अगहत निवासी युवक के पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई। जहां देर रात 25 लोगों को टीम ने उठाया। सभी को एक डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया। इस दौरान 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
तीन चेक पोस्ट बनाए
अलीगंज। सराय अगहत में एक व्यक्ति के कोराना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। उसने यहां तीन चेक पोस्ट बनाए हैँ। उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य ने बताया कि मेनबाजार में तीन चेकपोस्ट बनाए गए हैं। जहां हर तरह से आवागमन बंद रहेगा। लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हुई है। घरों और बाजार को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सीओ अजय भदौरिया ने बताया कि पुलिस तैनात रहेगी। किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।
कोट
सराय अगहत निवासी युवक को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कस्बे के एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है। वहीं, लोगों को कोई असुविधा न हो इसके लिए कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, लोगों को घर से निकलने पर पाबंदी रहेगी। उन्हें होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

-विवेक मिश्रा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें