फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव किशोरी और उसकी चाची सैफई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोनो से ग्रसित किशोरी थैलीसीमिया रोग से ग्रसित है। इसके चलते उसे स्वास्थ्य विभाग ने सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं, उसकी चाची को भी विभाग द्वारा सैैफई भेजा गया है। सीएमओ का कहना है किशोरी को प्रत्येक सप्ताह ब्लड की जरूरत होती है। इसके चलते वहां इलाज को गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया किशोरी गंभीर रूप से थैलीसीमिया रोग से ग्रसित है। उसे प्रत्येक सप्ताह ब्लड की जरूरत होती है। जिले के कोविड अस्पताल में उसे ब्लड के साथ-साथ अन्य दिक्कते भी होती हैं। वहीं रोग भी गंभीर है। इसी के चलते सैफई भेजा गया है। इससे पहले 16 मई को किशोरी को इमरजेंसी कक्ष में ब्लड चढ़ाया जा चुका है। किशोरी के साथ पॉजिटिव आई उसकी चाची को भी इलाज के लिए सैफई भेज दिया है।
अस्पताल के कर्मचारी सकते में
किशोरी के पॉजिटिव आते ही जिला अस्पताल के कर्मचारी सकते में है। 16 मई को इमरजेंसी में ब्लड चढ़ा था। जहां फार्मासिस्ट सहित वार्ड ब्वाय मौजूद रहे। वहीं आइसोलेशन में दोबारा ब्लड चढ़ा। इस दौरान किशोरी को ब्लड चढ़ाने वाले कर्मचारी कई के संपर्क में आ चुके हैं। ऐसे में कर्मचारी सकते में हैं। उनका मानना है कहीं वह भी कोरोना से ग्रसित न हो गए हों।
विज्ञापन

बिना पीपीई किट पहने पहुंचे थे सीएमओ
आइसोलेशन वार्ड में किशोरी को देखने सीएमओ डॉ. अजय कुमार अग्रवाल बिना पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट (पीपीई) किट पहने पहुंचे थे। इस दौरान किशोरी व उनके बीच में ज्यादा दूरी भी नहीं थी। उन्होंने मास्क व ग्लव्स पहन कर किशोरी से बात की थी। सीएमओ ने बताया कि किशोरी की हालत गंभीर थी। इसको लेकर उसे सैफई रेफर किया गया है। वहीं उसके संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सैंपल जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें