फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : कोरोना के मरीजों का सैंपल लेने वाले कर्मचारियों को भेजा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना संक्रमित तीनों मरीजों के सैंपल लेने वाली टीम के सदस्यों को 16 अप्रैल की सुबह घर भेज दिया गया। उनकी जगह 25 सदस्यों की दूसरी टीम ड्यूूटी पर आ गई है। पॉजिटिव केस आने के बाद घर गए स्वास्थ्यकर्मियों की धड़कने बढ़ गई हैं। इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आ चुके हैं। विभाग के अधिकारी इनके होम क्वारंटीन की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मारहरा रोड स्थित सीएस अस्पताल में संदिग्ध मरीजों को भर्ती कर उनका सैंपल लिया जाता है। इसके लिए 25- 25 सदस्यों की दो टीमें बनाई गईं हैं। जहां पहली टीम ने 1 से 16 अप्रैल की सुबह तक अस्पताल में संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने के साथ उनका इलाज किया। इसके बाद टीम घर चली गई।
टीम के घर जाने के बाद कोरोना के तीन पॉजिटिव केस आए हैं। 16 की सुबह तक कार्य करने वाली टीम ने ही इनका सैंपल लिया था। इससे टीम के सदस्य परेशान हैं। नाम न छापने पर उन्होंने बताया कि उन्हें डर लग रहा है। घर आने के बाद मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों से होम क्वारंटाइन को बोला गया है। वहीं उनसे कहा है कि किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल विभाग को बताएं। अगर किसी कर्मचारी को कोई समस्या होगी तो उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

टीम को घर में ही क्वारंटीन की व्यवस्था
सैंपल लेने वाली टीम को घर में ही क्वारंटीन की व्यवस्था है। उनके लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है।
-डॉ. सीएस कनौजिया, जेडी स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें