फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोग विदेश से लौटे, बिना बताए ही रह रहे थे घर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण कहर बरपा रहा है। वहीं मार्च में सात लोग विदेश से जिले में लौटे हैं। इन्होंने लौटकर आने के बाद न तो विभाग को सूचना दी और न ही स्वयं ही जिला अस्पताल पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। लखनऊ से जब इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में रेपिड रेस्पांस टीम भेजकर इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, किसी को कोई बीमारी नहीं निकलने पर विभाग ने राहत की सांस ली। बीते माह 19 से 24 मार्च के बीच जिले के सात लोग विदेशों से लौटे हैं। शुक्रवार को रैपिड रिस्पोंस टीम को सभी का परीक्षण कराने के लिए भेजा गया।
जहां शांति नगर निवासी युवक नहीं मिला। जानकारी मिली वह गाजियाबाद में रहने लगा है। वहीं मिले छह व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। निधौलीकलां और मिरहची निवासी दो युवक दुबई से लौटकर आए। जबकि जलेसर में सिंगापुर से दो युवक आए।
विज्ञापन

वहीं शहर के मोहल्ला शांति नगर में एक युवक सिंगापुर से लौटकर आया। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि विदेश से आए व्यक्तियों को 14 दिन से अधिक का समय हो गया है। इनमें से छह लोगों की रैपिड रेस्पांस टीम भेजकर जांच कराई गई, किसी को कोई बीमारी नहीं है। सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें