फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर और ग्राम पंचायत में अभियान चलाकर कराएं सैनिटाइजेशन : डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम सुखलाल भारती साथ में एसएसपी सुनील कुमार। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोरोना वायरस को लेकर डीएम सुखलाल भारती ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि सभी निकायों व ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन का कार्य प्रमुखता के साथ कराया जाए। वहीं, राशन वितरण में सामाजिक दूरी का पालन कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम स्तरीय कर्मचारियों द्वारा ग्राम प्रधान से आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कोई व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए। कंट्रोल रूम एवं 1076 पर प्राप्त शिकायतों को प्रमुखता से लेते हुए निस्तारित किया जाए।
वहीं, क्वारंटीन सेंटर से घर जाने वाले व्यक्तियों को कच्चा राशन हर हाल में मुहैया कराया जाए। आरोग्य सेतु एप को अधिक से अधिक डाउनलोड कराएं ताकि कोरोना के संबंध में लोगों में जागरूकता आये। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि वे दुकानों पर भीड़ न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम वित्त केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी संजय कुमार, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें