फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट आई निगेटिव, युवती को किया होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती फगलौल निवासी युवती की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं, रविवार को युवती की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। इस दौरान उसे 14 दिन घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

जैथरा ब्लॉक के गांव फगलौल निवासी युवती का इलाज आगरा के एक नर्सिंग होम में चल रहा है। जहां नर्सिंग होम संचालक का बेटा विदेश से लौटकर आया, वह कोरोना वायरस से ग्रसित था। वहीं, नर्सिंग होम संचालक भी वायरस की चपेट में आ गया।
इस दौरान वहां दवा लेने गए सभी लोगों को ट्रेस किया जाने लगा। यहां युवती भी दवा लेने गई थी। सीएमओ डॉ. अजय कुमार अग्रवाल ने उसे भी दो दिन पहले जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। रविवार की सुबह उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इस पर चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी थी। वहीं, युवती को 14 दिन तक घर में ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें