एटा। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लोग अनावश्यक सड़क पर घूम रहे हैं उन्हें कड़ी हिदायत दी जाए। सड़क पर कोई भी नागरिक अनावश्यक घूमता हुआ पाया गया तो संबंधित के खिलाफ तत्काल प्रभाव से एफआईआर कर जेल भेज दिया जाएगा।
डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कोविड 19 की समस्या के दृष्टिगत दैनिक मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूरों के भरण पोषण के लिए जिले के समस्त उचित दर विक्रेताओं द्वारा राशन वितरण करने के निर्देश दिए। राशन डीलर सुनिश्चित करें शासन की मंशा अनुरूप निर्धारित मूल्य पर पूरा राशन कार्ड धारकों को दिया जाए।
किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित राशन डीलर के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के तहत विभागीय जरूरत की खरीदारी सुनिश्चित की जाए। सीडीओ मदन वर्मा ने कहा जिला के समस्त कस्तूरबा विद्यालयों को क्वारंटाइन के लिए चयनित कर दिया गया है।
कस्तूरबा विद्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करा दी गई है, जिससे भी कोई समस्या उत्पन्न ना हो। सीडीओ मदन वर्मा, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डिप्टी कलेक्टर एसपी वर्मा, डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा, मंडी सचिव जेएस तेवतिया, ईओ दीप कुमार, डीपीओ संजय सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।