एटा। आगरा से इलाज कराकर लौटी किशोरी को कोरोना न हो, इसी को लेकर उसे जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ. अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि आगरा से सूचना मिली थी। किशोरी को इसी के तहत आइसोलेट किया गया है। दोपहर में किशोरी को बताया कि उसकी जांच रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी, इस पर वह अपने भाई के साथ पैदल ही घर को निकल गई। थाना प्रभारी एसएस भाटी उसे जिला अस्पताल वापस लेकर पहुंचे।
जैथरा ब्लाक के गांव फगलौल निवासी एक किशोरी की दवा आगरा के एक अस्पताल में चल रही है। जहां चिकित्सक कोरोना से ग्रसित निकला है। इसी को लेकर उसके यहां दवा लेने आए मरीजों में जैथरा ब्लाक के गांव फगलौल की एक किशोरी निकली।
आगरा से मिली जानकारी के बाद सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने टीम भेज किशोरी को अस्पताल में आइसोलेट कराया है। वहीं उसका सैंपल लेकर जांच को अलीगढ़ भेजा गया है।
आठ किलोमीटर पैदल चली गई
किशोरी को जब बताया कि उसकी जांच रिपोर्ट दो दिन में आएगी तो वह अपने भाई के साथ पैदल ही गांव को चली गई। इस दौरान वह करीब आठ किलोमीटर पहुंच गई।
पॉजिटिव आने पर सभी की जांच
सीएमओ ने बताया अगर किशोरी पॉजिटिव आती है। तो उसके परिवार के साथ जिनके संपर्क में वह रही है। उन सभी की जांच कराई जाएगी। निगेटिव आने पर उसे होम आइसोलेट किया जाएगा।