फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू:- सड़क से लेकर बाजार तक सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में शुक्रवार रात आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू लागू हो चुका है। शनिवार को शहर में सभी दुकान, बाजार आदि बंद रहे। लोगों ने घरों में रहकर कर्फ्यू का पालन किया। केवल जरूरी सामान खरीदने के लिए ही लोग निकले। गली-मुहल्लों में बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने हिदायत देकर घर जाने को कहा।
विज्ञापन

सुबह के समय लोग दूध, दवा, सब्जी आदि लेने के लिए बाहर निकले। वहीं सैनिक पड़ाव में सब्जी विक्रेताओं ने अपनी फड़ लगाकर समय से सब्जी की बिक्री की। वहीं कुछ सब्जी विक्रेता हथठेले के जरिए गली-मुहल्लों में सब्जी बेचते नजर आए। शहर के हाथी गेट, घंटाघर, बाबूगंज, गांधी मार्केट आदि बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि गली-मुहल्लों में कुछ लोगों ने चोरी-छिपे छोटी दुकानें खोल लीं। जहां से लोगों को जरूरत का सामान मिलता रहा। लोगों की सुविधा के लिए सभी अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक और मेडिकल स्टोर खुले रहे। पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा कर लोगों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी।
-------------------------------
पूरे शहर में किया गया सैनिटाइजेशन:
नगर पालिका ने शनिवार को पूरे शहर को दो शिफ्ट में सैनिटाइज कराया। अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि सुबह छह से दोपहर दो बजे तक पहली शिफ्ट में सभी सरकारी कार्यालय, कलक्ट्रेट, दीवानी, एसएसपी कार्यालय, कचहरी, तहसील परिसर, बस स्टैंड, बिजली घर आदि में सैनिटाइजेशन कराया। वहीं दूसरी शिफ्ट में दोपहर तीन से रात दस बजे तक नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में 26 टीमों को लगाकर ट्रैक्टर व स्प्रे मशीन द्वारा सैनिटाइजेशन कार्य कराया गया।
विज्ञापन

-----------------------
ग्राम पंचायतों में नहीं हो पाया सैनिटाइजेशन:
ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन नहीं हो सका। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम पंचायत में करीब 800 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें से 50 फीसदी से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना में लगाई गई है। जिसकी वजह से वह शनिवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचे और गांवों में सैनिटाइजेशन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें