कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों े प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश।
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मतदाता सूची में पात्रों के नाम जोड़ने के लिए सहयोग मांगा।
एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि 18 जनवरी को जनपद में विशेष बूथ दिवस मनाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर मसौदा मतदाता सूची पढ़ी जाएगी। फॉर्म–6, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में प्रत्येक बीएलओ ्के पास उपलब्ध रहेंगे ताकि नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं संशोधन संबंधी कार्य सरलता से किया जा सके। विशेष बूथ दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मुनादी, सूचना प्रसार एवं अन्य माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा। सभी पात्र नागरिक अपने निकटतम बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करें तथा अर्हता पूरी होने पर फॉर्म 6 भरकर अपने नाम का पंजीकरण अवश्य कराएं।
बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशिक अली, भाजपा जिला महामंत्री आशीष राजपूत, प्रदीप गुप्ता भामाशाह, राजेश सरानी, आप प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ राजकुमारी यादव, माकपा के ज्ञान सिंह बघेल, बसपा कोऑर्डिनेटर गजब सिंह, चुनाव कार्यालय से सहायक निर्वाचन अधिकारी केशव देव, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।