फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कब्रिस्तान की सीमा में खंभे लगाने पर विवाद

Thu, 26 Dec 2024 03:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। कस्बे के वार्ड नंबर 3 के मोहल्ला कम्बोह में बुधवार को स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे लगाए जा रहे थे। कब्रिस्तान की सीमा में इसे लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बाद में सर्वसम्मति से मामला सुलझाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए खंभे लगवाए जा रहे हैं। मोहल्ला कम्बोह में इसका विरोध कर रहे टीटू चखताई का कहना था कि ये खंभे अब्बासी और पठान समुदाय के कब्रिस्तान की सीमा के अंदर लगाए जा रहे हैं, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। मामले की जानकारी मिलते ही नगर के पूर्व चेयरमैन परवेज जुबैरी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के साथ बातचीत की। के प्रयास पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि स्ट्रीट लाइट के खंभों को सड़क के बिल्कुल किनारे लगाया जाएगा।
सभी पक्ष इस प्रस्ताव से सहमत हो गए, जिससे विवाद समाप्त हो गया। इसके बाद पालिका कर्मियों ने लगे हुए खंभों को उखाड़कर नई जगह पर लगाना शुरू कर दिया। पालिकाध्यक्ष शशि प्रभा ने बताया कि भारी वाहनों के आवागमन के दृष्टिगत खंभे सड़क से एक मीटर अंदर लगाए जा रहे थे। इसका एक समुदाय के लोगों द्वारा विरोध करने पर खंभों को वहां से हटाकर अब सड़क किनारे लगवाया जा रहा है।

सिरोही। समीपवर्ती आवल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें