फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाणी पर संयम रख लक्ष्मी जैसा व्यवहार करें

Sun, 19 Oct 2025 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को धनतेरस पर सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं को वाणी पर संयम रख लक्ष्मी जैसा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अरुणा यदुवंशी, अलका अग्रवाल, अमिता सिंह ने किया। राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने कहा कि नारी स्वयं शक्तिमान हैं। उन्होंने कहा सफलता मिलने पर अहंकार नहीं करना चाहिए। माताएं बच्चों को विवेकानंद और रानी लक्ष्मीबाई जैसे संस्कार दें। मोबाइल फोन पर वार्तालाप और रील देखने में समय बर्बाद करने के बजाय बच्चों पर ध्यान दें। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा और गिर्राज शरण उपाध्याय ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार गोला, वीरेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी, संजूलता, अंशू अग्रवाल, निधि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें