फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक दिन की बेसिक शिक्षा अधिकारी बनीं मुस्कान

Sun, 19 Oct 2025 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में एक दिन की बीएसए बनी मुस्कान को सम्मानित करते बीएसए दिनेश कुमार। स्रोत ​शिक्ष
विज्ञापन
एटा। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को एक दिन के लिए छात्रा मुस्कान को बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया। वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शीतलपुर की कक्षा 7 की छात्रा है।
विज्ञापन

मुस्कान ने बताया कि यह अनुभव सुखद रहा। भविष्य में वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। बीएसए दिनेश कुमार ने कार्यालय से संबंधित जानकारी मुस्कान को दी। छात्रा ने पद ग्रहण के बाद कार्यालय के उपस्थित अधिकारियों का परिचय और उनके कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जिला समन्वय बालिका शिक्षा राम लखन, एमडीएम जिला समन्वयक अमित चौहान, वार्डन रेनू सिंह आदि मौजूद रहे।

सांकेतिक डिप्टी सीवीओ ने की पराली नहीं जलाने की अपील की

अलीगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत हाईस्कूल की छात्रा रिशा को शनिवार को एक दिन का उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बनाया गया। नेशनल सिद्धार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रिशा ने राजकीय पशु चिकित्सालय में डिप्टी सीवीओ डॉ. रविकांत से काम और जिम्मेदारी समझी। पशुओं में बीमारी की रोकथाम पर चर्चा, पशुपालन को बढ़ाने आदि पर विमर्श किया। किसानों को संदेश दिया कि धान की पराली न जलाएं। साथ ही किसानों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर दीपांशी, ईशा, उर्वशी, अध्यापक विष्णु सक्सेना, सिद्धार्थ राय, डॉ. गौरव गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद

बीएसए कार्यालय में एक दिन की बीएसए बनी मुस्कान को सम्मानित करते बीएसए दिनेश कुमार। स्रोत शिक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें