फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो हजार रुपये प्रति पेपर का ठेका, सॉल्वर सहित तीन फर्जी परीक्षार्थी पकड़े

Fri, 07 Mar 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/राजा का रामपुर। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का शुक्रवार को सुबह की पाली में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था। तीन केंद्रों पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। एक युवक सॉल्वर है जो प्रति पेपर 2000 रुपये का ठेका लेकर परीक्षा दे रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि वह खुद कक्षा 8 पास है। एक केंद्र पर बहन की जगह परीक्षा देती युवती पकड़ी गई।
विज्ञापन


आरबीएल इंटर कॉलेज राजा का रामपुर में सुदामा देवी बालिका इंटर कॉलेज अलीगंज के विद्यार्थियों का केंद्र आया है शुक्रवार को यहां दिलशाद के स्थान पर अभय परीक्षा देते पकड़ा गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी अलीगंज विपिन कुमार मोरल को 5 फर्जी परीक्षार्थियों की सूचना प्राप्ति हुई, उनके फोटो भी भेजे गए थे। जिसके बाद एसडीम अलीगंज व अधिकारी यहां पहुंचे और पांचों छात्रों की जांच-पड़ताल की।

इनमें दो छात्र अनुपस्थित मिले और दो छात्र सही पाए गए। एक छात्र दिलशाद की अभय निवासी विजेदेपुर परीक्षा दे रहा था। जब उसके बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वह खुद आठवीं पास है। उसको प्रति पेपर 2 हजार रुपये दिलशाद की तरफ से दिए जा रहे थे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी किशोरी लाल मीणा पहुंच गए और फर्जी परीक्षार्थी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


आदर्श इंटर कॉलेज रूपधनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मोइउद्दीनपुर के विद्यार्थियों का केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को व्यक्तिगत छात्र बादामश्री के स्थान पर उसकी बेटी वीनेश परीक्षा देती पकड़ी गई। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को उसके पास आधार कार्ड नहीं मिला था। पूछताछ के दौरान वह बोर्ड की गलती बताती रही। जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो टूट गई। बताया गया उसकी मां की जन्म तिथि 1981 है।

महादेव सिंह इंटर कॉलेज अंगरैया में जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने परीक्षार्थियों का प्रवेशपत्र और आधार कार्ड चेक किया। इस दौरान शक होने पर परीक्षार्थियों से उनके पते और गांव के बारे में जानकारी ली। यहां एमवीवीएस इंटर कॉलेज हनुमंता के छात्र शिवम कुमार के स्थान पर नगला बेनी निवासी अभिषेक कुमार परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि तीन केंद्रों पर परीक्षार्थियों के स्थान पर अन्य लोग परीक्षा दे रहे थे। तीनों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें