फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री व्यवस्था: प्रिंटिंग प्रेस को दे दिया स्मारक में पटिया लगाने का ठेका, गोलमाल कर हो गया भुगतान

Sat, 10 Feb 2024 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में स्मारक में पटिया लगाने का ठेका  प्रिंटिंग प्रेस का काम करने वाली फर्म को दे दिया गया। संचालक ने गोलमाल कर दिया। इसका भुगतान भी कर दिया गया। 
विज्ञापन
मेरी माटी मेरा देश अभियान - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में आजादी के महोत्सव में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शिलाफलकम (स्मारक) बनाने में कई तरीके से खेल किया गया। जिस फर्म को स्मारक पट्टिका लगाने का ठेका दिया गया, वो प्रिंटिंग प्रेस और डिजाइनिंग का कार्य करती है। अफसरों की सह पर इस फर्म संचालक को कई स्मारकों का भुगतान भी कर दिया गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2023 में स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रदेश सरकार ने मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया था। इसके अंतर्गत ही प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक शिलाफलकम् बनाने के निर्देश दिए। इसके तहत मनरेगा से स्मारक का निर्माण कराकर करीब 15 वर्गफीट की स्मारक पट्टिका (ग्रेनाइट की पटिया) लगाई जानी थी। 

इस पटि्टका पर प्रधानमंत्री का संदेश और ग्राम पंचायत की विशेष जानकारी दर्ज की जानी थी। इसे गुदवाकर अंकित कराना था। लेकिन पटिया लगाते समय मनमानी की गई। इन पर केवल स्टीकर चिपका दिए गए। जो कुछ ही दिन में छूट या फट गए। कई जगह तो स्मारक के रूप में केवल फाउंडेशन ही बना दिया गया गया। इसमें 10 हजार से 40 हजार रुपये खर्च हुए, लेकिन पट्टिका नहीं लगी।
विज्ञापन


इस मामले में कई तरह की प्रक्रिया और कार्य अधिकारियों की मंशा और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जिस फर्म को यह ठेका दिया गया, वो मूल रूप से कंप्यूटर डिवाइजनिंग, कार्ड, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि की प्रिंटिंग का कार्य करती है। ऐसे में इस फर्म से पटिया की आपूर्ति लिया जाना भी संदेह पैदा करता है। डीएम प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है। विस्तार से पूरी जांच कराई जाएगी। इससे कि दोषियों को बचने का कोई मौका न मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें