फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक ने की चेकिंग टीम से अभद्रता, संविदा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डिपो में एक अनुबंधित बस के परिचालक ने सोरों में चेकिंग के दौरान टीम से अभद्रता कर दी। उसने टीम के अधिकारी से टिकट मशीन सहित उनका मोबाइल छीन लिया। उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जहां मामले की जांच कराई और रिपोर्ट आने पर परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

बीती 28 अगस्त को जिले की अनुबंधित बस संख्या यूपी 82 टी 4151 एटा से बदायूं गई। वहां से लौटते समय बस को सोरों के पास चेकिंग टीम ने रुकवाया। इस दौरान बस में 48 यात्री मौजूद थे। जबकि 46 का टिकट बनाया गया था वहीं दो यात्री कछला से कासगंज जाने वाले बेटिकट मिले। जिस समय निरीक्षण कर्ता मशीन में दो यात्रियों के बेटिकट होने की बात दर्ज कर रहे थे। उसी समय परिचालक द्वारा टिकट मशीन छीन ली गई। वहीं टीम के एक सदस्य का मोबाइल छीन लिया गया। टीम ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जहां जांच के लिए टीम का गठन किया गया।
इस दौरान परिचालक संतोष शर्मा ने बताया कि नगरिया से 16 यात्री बस में चढ़े थे। जहां 14 के टिकट बना दिए वहीं दो टिकट बनाना शेष थे। उसी समय मशीन बंद हो गई। परिचालक ने बताया कि चेकिंग टीम जबरदस्ती यात्रियों के बेटिकट होने की बात लिख रही थी। वह उसने नहीं लिखने दी। वहीं जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी। जहां रिपोर्ट के आधार पर परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

-------------
अनुबंधित बस में चेकिंग दल को दो यात्री बिना टिकट मिले। वहीं परिचालक द्वारा चेकिंग दल से अभद्रता की गई। जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

रजेश यादव, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें