फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बीमारी से तंग आकर किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, मौत

Fri, 10 Jul 2026 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा पटियाली निवासी व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने भी विषाक्त पदार्थ निगलकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पहले मामले में कस्बा व थाना पटियाली जिला कासगंज निवासी हरीशंकर (49) काफी समय से बीमार चल रहे थे। इसी वजह से शुक्रवार को उन्होंने घर पर रखा विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी कृष्णा उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज एटा रेफर कर दिया, जहां चिकित्सक ने हरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पत्नी शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गई।
वहीं, दूसरी घटना में कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शीतलपुर निवासी नेहा की किसी बात के कारण चचिया सास से कहासुनी हो गई। इसी वजह से गुस्से में आकर नेहा ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर पति अमन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया गया। अमन ने बताया कि सेहत में सुधार होने पर घर ले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें