फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम

Wed, 23 Sep 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियन ने कहा कि अवस्थापना सम्बंधी निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराएं। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेबर व शटरिंग को बढ़ाकर दिन और रात में अलग अलग शिफ्टों में लगातार काम हो। जिले के वरिष्ठ अधिकारी कराए जा रहे निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में और तेजी लाएं। प्रतिदिन के कार्य की रिपोर्ट फोटो सहित उपलब्ध कराएं। जिन निर्माण एजेंसियों के कार्य में शिथिलता मिलेगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ नियत समय में पूरा करें। बैठक में बताया गया कि जिला कारागार का निर्माण कार्य, बीएसए कार्यालय तथा जिला होमगार्ड कार्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण होने को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय की ओपीडी तथा पोस्टमार्टम भवन शीघ्र शुरू होने की स्थिति में है। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, तहसील सदर, एआरटीओ कार्यालयों के भवन कम्पलीट हो चुके हैं और इनमें कार्यालय संचालित हैं। बैठक में सीडीओ लल्लन प्रसाद वर्मा, अधिशाषी अभियंता लोनिवि, आरईडी, बीएसए तथा राजकीय निर्माण निगम, पैक्सफेड, सी एंड डीएस व अन्य निर्माण एजेंसियों के वरिष्ठ अभियंता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें