फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण शुरू, 42.5 लाख की स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका क्षेत्र में जर्जर हो चुके अंत्येष्टि स्थलों के पुनर्निर्माण को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। श्मशान घाटों के निर्माण-उन्नयन के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने 42.5 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति मिलते ही नगर पालिका ने निर्माण कार्यों को गति दे दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि शहर में विभिन्न समुदायों के अंत्येष्टि स्थलों की स्थिति लंबे समय से दयनीय बनी हुई थी। ऐसे में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त बजट के तहत इन स्थलों के सुधार का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में घिलऊआ मार्ग स्थित बाल्मीकि समाज के भूतेश्वर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य करीब 32 लाख रुपये की लागत से प्रारंभ करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां शेड, चबूतरा, इंटरलॉकिंग और अन्य आवश्यक संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है।
अध्यक्ष ने बताया कि शेष राशि लगभग 7.5 लाख रुपये से आवास विकास कॉलोनी स्थित कुशवाहा समाज के अंत्येष्टि स्थल और मारहरा दरवाजा क्षेत्र में दिवाकर समाज के अंत्येष्टि स्थल को दुरुस्त किया जा रहा है। इन दोनों स्थानों पर भी शेड, चबूतरे, इंटरलॉकिंग व मार्ग सुधार का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि शहर के सभी समुदायों के अंत्येष्टि स्थलों को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाए जिससे अंतिम संस्कार में आने वाले परिजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर पालिका प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूरे करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें