फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला वासियों ने फिर किया हंगामा, नहीं होने दिया निर्माण कार्य

विज्ञापन
न्यू रेवाड़ी मोहल्ला में गली को लेकर परेशान लोगो को समझाते पूर्व चेयरमैन साथ मे ईओ दीप वार्ष्णेय - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। न्यू रेवाड़ी मोहल्ला में शनिवार को मुख्य गली का निर्माण फिर शुरू हुआ तो लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे ईओ और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने अंदर की गलियों का भी निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर निर्माण कार्य शुरू हो सका। शुक्रवार को भी लोगों ने मुख्य गली का निर्माण कार्य रुकवा दिया था, लोगों की मांग थी कि पहले अंदर की गलियों का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड संख्या 18 के न्यू रेवाड़ी मोहल्ला में मुख्य गली में मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग कार्य शनिवार को शुरू किया, लेकिन गली के दोनों ओर की गलियों को छोड़ दिया। वहां पर पानी भरने की वजह से कीचड़ हो जाती है। मोहल्ला वासियों ने सुबह काम करने पहुंचे मजदूरों को काम नहीं करने दिया।
सूचना पर पहुंचे ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय और पालिका के पूर्व चेयरमैन व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने मोहल्ला वासियों को आश्वासन दिया कि दोनों ओर की गलियों का भी निर्माण कार्य करा दिया जाएगा। उसके बाद दोपहर में निर्माण कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से मुख्य गली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मुख्य गली बनने के बाद नाली का पानी गलियों में आएगा, जिससे हमें परेशानी उठानी पड़ेगी।
- सुनीता देवी, न्यू रेवाड़ी मोहल्ला।
नगर पालिका को पहले मुख्य गली का निर्माण कराने के बजाय साइड वाली गलियों का निर्माण कराना चाहिए, जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिले।
- लक्ष्मी देवी, न्यू रेवाड़ी मोहल्ला।
न्यू रेवाड़ी मोहल्ला में गली के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कराकर 15वें वित्त से निर्माण कार्य कराया जाएगा। जब तक दोनों ओर की गलियों का निर्माण नहीं होता तब तक मुख्य गली में इंटरलॉकिंग नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन

- राकेश गांधी, प्रतिनिधि, चेरयमैन नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें