फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रिश्वत मांगने ने आरोप में चकबंदी लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला प्रशासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए तहसील जलेसर के चकबंदी लेखपाल हरिओम सिंह को निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें लेखपाल पर कार्य के बदले एक व्यक्ति से धनराशि मांगने का आरोप लगा। शिकायत के आधार पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा की गई जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर लेखपाल को जिलाधिकारी के आदेश के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।
निलंबन अवधि में नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा व लेखपाल को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसके साथ ही मामले की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है जिससे दोषियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले में भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और किसी भी तरह की अनियमितता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें