कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय रेल मंत्री का पुतला
- फोटो : Amar Ujala
आगरा फोर्ट-एटा होली पैसेंजर ट्रेन बंद होने पर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को लोकसभा युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु का पुतला फूंका। साथ ही जल्द दोबारा रेल का परिचालन किए जाने की मांग की गई।
शहर के मेहता पार्क पर कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर युवक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव इंजी. इमरान अली ने कहा कि अगर जल्द से जल्द रेल चालू नहीं की गई, तो कार्यकर्ता आंदोलन कर सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।
इस मौके पर विनीत पाराशर, मुहम्मद फरमान, मुवीन, मुकेश कश्यप, वसीम सलमानी, शानू, महीपाल सिंह, बाहर मियां, राजू चौहान, सोनू, नाजिम, रशीद वारसी, पप्पू सक्सेना, हीरो भाई, चमन खान, रमेश दिवाकर, अजमेरी, मनीष सक्सेना, शमशाद राईन मौजूद रहे।