फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी और नवाज शरीफ का पुतला

Sun, 03 Jan 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा के बाद पठानकोट एअरबेस पर हुए आतंकी हमले की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की। रविवार को कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी व पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंककर नारेबाजी की। कांग्रेसियाें ने पीएम मोदी की अचानक पाकिस्तान यात्रा का भी विरोध किया।
विज्ञापन

मोदी की पाकिस्तान यात्रा के कुछ दिन बाद ही आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला कर दिया। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी तिराहे पर पीएम मोदी व पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनकर ने कहा कि जब बीजेपी विपक्ष होती है, तो पाकिस्तान से सभी संबंध खत्म करने को दबाव बनाती है। सत्ता में आने से पहले सुषमा स्वराज पाकिस्तान से वार्ता बंद करने की मांग करती थीं। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने खुले मंच से पाकिस्तान से लव लेटर बंद एक सिर के बदले पाक के दस सिर लाने का दावा किया था, लेकिन अब मोदी बार-बार पाकिस्तान से क्यों दोस्ती करना चाहते हैं। पीएम ने अचानक पाकिस्तान का दौरा कर देश को शर्मसार किया है। उन्होंने वाहवाही लूटने की नाकाम कोशिश की, लेकिन स्वदेश लौटने के एक सप्ताह में ही पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला करा कर पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। सरकार के इस कदम की कांग्रेस क्या पूरा देश निंदा कर रही है। विरोध करने वालों में डा. शैलेंद्र गौड़, राम प्रकाश गुप्ता, दिनेश यादव, भगवान स्वरूप, इमरान अली, अरुणेश, अनिल, भूदेव, सूरजपाल, राकेश, राजेश, राजेद्र, अनिल संदीप गजेंद्र, बिजेंद्र, संतोष समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें