फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर/अवागढ़। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कई जगह प्रदर्शन किया। अवागढ़ में पुतला जलाकर विरोध जताया। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ठंडी सड़क स्थित पेट्रोल पंप पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की वृद्धि से सभी घरेलू सामान और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ना तय हैं। शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि यह एतिहासिक वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब नागरिक कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रभाव से जूझ रहे हैं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरिता देवी, संगठन के उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी, जिला प्रवक्ता आदर्श मिश्रा डैनी आदि ने भी विचार रखे। मोहम्मद इरफान एड. भोला गुप्ता, दिनेश चंद्र यादव, आलोक गुप्ता, प्रमोद बंटी, रोहित राणा, गौरव पाराशर, संदीप बाल्मीक, सुल्तान अली अब्बास, वेद प्रकाश माथुर, रियाज अब्बास, उषा देवी, भाग्यश्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलेसर में नगर अध्यक्ष मोहम्मद रहीसुद्दीन कुरैशी की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन हुआ। जिला सचिव संजू रजा ने कहा कि बेहताशा बढ़ती महंगाई से जनता आत्महत्या करने के कगार पर पहुंच गई है। सरकार वृद्धि को वापस ले। प्रदर्शन में डॉ. गीतम सिंह, गिरीश चंद शास्त्री, रघुवंश शर्मा, भूरी सिंह, साबिर कुरैशी, रवि बाल्मिक, शौकत कुरैशी, रामू मिस्त्री, संजय पंडित, भूरा प्रजापति आदि मौजूद थे
अवागढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास महंगाई रूपी पुतले को आग के हवाले कर आक्रोश जताया। पूर्व जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि इस सरकार में महंगाई निरंकुश हो गई है। आम आदमी का जीना मुश्किल है। नगर अध्यक्ष कुशाग्र उपाध्याय, सूरज उपाध्याय, रामदास लोधी, नौशाद अली, अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र सिंह, राजपाल, यशोधर जैन, राधेलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें