फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की चाल चल रही भाजपा- चित्तौड़

Sat, 26 Dec 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 बूथ कमेटियों की समीक्षा बैठक में बसपा के कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को सक्रिय रूप से जनता से जुड़े रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जोन कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ ने कहा कि प्रदेश में सपा के राज्य में गुंडाराज कायम है। कानून व्यवस्था को कायम करने में सरकार पूरी तरह से विफल है। केंद्र की भाजपा सरकार भी कांग्रेस की राह पर है। भाजपा सरकार द्वारा कई झूठे वायदे जनता के साथ किए गए लेकिन अभी तक किसी भी वायदे पर भाजपा सरकार अमल नहीं कर पाई है। महंगाई सहित कई अन्य मुद्दों पर भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। महंगाई से जूझ रही जनता को राहत देने के लिए भाजपा के पास कोई ठोस विकल्प नहीं है। पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी ने कहा कि
आम आदमी बसपा के सुशासन को याद कर रहा है। इस लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस समय का सदुपयोग करें। जनता की दिक्कतें समझें। उनके बीच जाएं और उन्हें दूर कराने के लिए प्रयास करें। बैठक को मंडल कोआर्डिनेटर राजाराम आनंद, कमल बौद्ध, वरिष्ठ बसपा नेता डा. राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डीपी सिंह राना ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सतेंद्र कश्यप बॉबी, शीलप्रिय विद्यार्थी, शिवदयाल टॉपसन, राजेंद्र गौतम, कृष्ण कुमार मौर्य, शैलेष गौतम, डा. नाहर सिंह, मुशीर कुरैशी, कमल सिंह आदि बसपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें