महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने गुरूवार को शंखनाद किया। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यालय पर धरना दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला प्रभारी राजेशराज जीवन ने कहा कि चुनाव पूर्व अच्छे दिनों का वायदा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब महंगाई को रोकने में क्यों लाचार दिख रहे हैं।
आम आदमी की थाली से दाल-सब्जी दूर हो रही है। चुनाव पूर्व मोदी ने देश की जनता को गुमराह किया।
जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि सरकार के मंत्री और सांसद महंगाई के मुद्दे से गलत बयानबाजी कर देश की जनता का ध्यान हटाना चाहते हैं।
इस मौके पर दिनेशचंद्र यादव, रूपेंद्र तोमर, भगवान स्वरूप प्रजापति, सलमान खान, जयवीर धनगर, अरूणेश कुमार गुप्ता, अजीत सिंह, राजेंद्र कुमार यादव, सूरजपाल भारती, राजेश धनगर, विपिन त्रिपाठी, भूदेव मिश्रा, विशंभर दयाल गुप्ता, डॉ. गीता सिंह राजपूत, खेम सिंह, भैरवपाल, सत्यदेव शर्मा, विवेक बहादुर सहित आदि कांग्रेसी नेता मौजूद थे।