फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी

Sat, 02 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम एवं हादसों से जूझ रहे शहर वासी बाईपास की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। शनिवार को भाजपाइयों ने जनता दुर्गा मंदिर पर शिविर लगाकर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ कर दिया। कुछ ही घंटे में दो हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से निराश जनता अपने हकों की लड़ाई के लिए आगे आ रही है। ने इसके विरुद्ध आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। शनिवार को इसकी पहल भाजपाइयों ने हस्ताक्षर अभियान से कर दी है। जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर पर एकत्रित भाजपाइयों ने लोगों के हस्ताक्षर करा अभियान का शुभारंभ किया।
लोगों के आंदोलन एवं जागरूकता की दम पर कासगंज को मिला बाईपास शहरवासियों के लिए प्रेरणा बन रहा है। अब इन्हें भी यही राह पकड़नी पड़ रही है। पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार शनिवार को भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप भामाशाह के नेतृत्व में जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर पहुंचे भाजपाइयों ने शिविर लगाकर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों का समर्थन मांगा। इसे लेकर उत्साहित लोग स्वंय ही समर्थन जता रहे थे। कुछ ही घंटों में दो हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर इस मुहिम को समर्थन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता एडवोकेट, विपिन वर्मा डेविड, संदीप जैन, वीरेंद्र वर्मा, भूपेंद्र सिंह, धीरेंद्र सोलंकी, वीरेद्रं वार्ष्णेय, सुश्ील गुप्ता सभासद, अग्रिम जैन, रविकांत शर्मा, अनुराग चौहान, प्रमोद चौहान आदि प्रमुख थे।
--------
बीस सालों में बीस गुनी आबादी, दस गुने हुए वाहन
मुगल शासक शेरशाह सूरी के समय में बने जीटी रोड पर उस समय नाम मात्र के वाहन थे। वहीं शहर की आबादी भी हजारों में थी। आज शहर की आबादी जहां बढ़कर पांच लाख हो गई है। वहीं शहर का आकार भी कई गुना बढ़ गया है। बताते चलें कि दो दशक पूर्व जिले में पंजीकृत वाहनों की संख्या 25 हजार थी जो आज बढकर एक लाख 35 हजार तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं जीटी रोड पर अन्य प्रांतों के भी सैकड़ों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। यातायात विभाग के अनुसार शहर के जीटी रोड से प्रतिदिन दस हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें तीन हजार से अधिक तो भारी वाहन शामिल हैं।
--------
--------
बाईपास का अभाव दिनचर्या पर भारी पड़ रहा है। शहर में दिनभर रहने वाले जाम में लोग फंसे रहते हैं। स्कूली बच्चों एवं मरीजों को भी फंसे रहना पड़ता है। बाईपास शहर की सबसे पहली जरूरत है।
---डॉ राजेश यादव, निदेशक, एमएस पीजी कालेज, बसुंधरा, एटा  
--------
दिन भर रोड पर रहने वाले भारी एवं बड़े वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। सुबह से शाम तक जीटी रोड पर जाम रहता है। इसके चलते पैदल एवं छोटे वाहनों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का गुजरना मुश्किल रहता है। आज बाईपास पहली प्राथमिकता है।
---डा. अरुण गौड़, चिकित्सक, एटा
---------
लंबे प्रयासों के बाद बाईपास स्वीकृत तो हो गया है लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पा रहा। पूर्व में इसके लिए जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन भी किया गया है। शहर के विकास में भी बाईपास का अभाव आड़े आ रहा है।
---राकेश गांधी, पालिकाध्यक्ष, एटा
---------
बाईपास न होने से जाम ही नहीं हादसे भी बढ़े हैं। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इतना ही नहीं कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में बाईपास शहर के लिए अतिआवश्यक हो गया है।
---राहुल गुप्ता, एडवोकेट, एटा
---------
बाईपास के लिए प्रदेश शासन एवं केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। इसकी पैरवी भी की जा रही है। शीध्र ही निर्माण का आश्वासन भी मिला है। शहर को बाईपास की खासी जरूरत है।
विज्ञापन

---आशीष यादव आसू, सदर विधायक, एटा

---विजय मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें