फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परिचालक पर चाकू से हमला, दूसरी बस के चालक-परिचालक पर प्राथमिकी

Mon, 01 Jun 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रोडवेज के एक परिचालक ने न्यायालय के आदेश पर दूसरे बस के चालक और परिचालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें चाकू से हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रतीक चौहान निवासी पिपलगवां थाना सिकंदराराऊ हाथरस ने प्राथमिकी में कहा है कि वह अतरौली डिपो की रोडवेज बस में संविदा परिचालक है। रोडवेज बस को लेकर वह अलीगढ़ आया था। वहां मैनपुरी डिपो के चालक कृष्ण कुमार ने बस को आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया। बस निकालने को लेकर चालक कृष्ण कुमार, लेडीज परिचालक से कहासुनी हो गई। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया था। 12 मई को की सुबह एटा बस स्टैंड पर कृष्ण कुमार निवासी नगला साहू कुरावली जिला मैनपुरी, महिला परिचालक अंजनी निवासी थाना बिछवां जिला मैनपुरी, दो अन्य साथी आए और उससे झगड़ा करने लगे। उसकी लात-घूसों से पिटाई की। चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। कोतवाली नगर पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। उसने अब कोर्ट के आदेश से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें