फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दूध की कढ़ाई में गिरने से दोनों बहनें झुलसीं

Tue, 05 Nov 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन के गांव सौंहार में दो मासूम बहनों के बीच खेलते-खेलते विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे से लड़ने लगीं। इसी बीच धक्का लगने से दोनों बहनें पीछे रखी दूध की कढ़ाई में गिर गईं। गर्म दूध होने के कारण दोनों बुरी तरह से झुलस गईं। मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सौंहार निवासी सत्यकुमार ने बताया कि उनकी ढाई वर्ष की बड़ी बेटी वर्तिका और डेढ़ वर्ष की छोटी बेटी वंशिका सोमवार की देर रात कमरे में खेल रहीं थीं। खेलते-खेलते दोनों के बीच विवाद हुआ और लड़ाई में धक्का-मुक्की होने लगी। बताया कि कमरे के एक कोने में कढ़ाई में गर्म दूध रखा हुआ था। पत्नी ने गर्म होने की वजह से उसको किसी अन्य बर्तन में पलटकर नहीं रखा था।
बेटियां लड़ाई करते हुए उसी दूध के पास पहुंच गईं और धक्का लगने से गर्म दूध की कढ़ाई में जा गिरीं। जिसके चलते वह बुरी तरह से झुलस गईं। उनकी चीख सुनकर हम लोग भागकर कमरे में पहुंचे। दोनों बेटियों को लेकर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां बर्न वार्ड में भर्ती कर दोनों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पटाखे चलाते झुलसे
एटा। शहर के चौंचा वनगांव निवासी बॉबी और नगला शीशिया निवासी सोनू पटाखे चलाते समय आग की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां इनका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें