भारतीय किसान यूनियन भानु की किसान पंचायत ग्राम सुरजई के मंदिर पर आयोजित हुई। पंचायत के आयोजन के बाद कलक्ट्रेट में भाकियू जिलाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राघव ने कहा कि 15 करोड़ रुपये के फसल मुआवजा बांट गया, लेकिन उसका ब्यौरा उन्हें नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि तमाम किसान अभी मुआवजे से वंचित हैं। मुआवजे के लिए पीड़ितों के आकलन एवं वितरण में धांधली की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसान बुधवार को आयोजित किसान दिवस में भी ग्राम ताली व ग्राम सुरजई के तमाम किसान शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें स्थानाभाव की बात कहकर रोक दिया गया, जिससे वे अपनी शिकायतों को किसान दिवस में नहीं रख सके। उन्होंने कहा कि यदि किसान अपनी बात ही नहीं रख सकेगा तो किसान दिवस का कोई मायने नहीं रह जाएगा। महामंत्री संजय प्रजापति ने कहा कि किसान संगठित होकर, जागरुक बनें तभी वे शोषण के खिलाफ आवाज उठा सकेंगे। इस मौके पर अरुण जौहरी, कामता प्रसाद, मुन्नालाल, सतीशचंद्र, रामौतार, मुन्नालाल, महेश कुमार, अरविंद, रामकिशोर, योगेश कुमार, श्रीपाल, चंद्रपाल सहित अन्य किसान मोजूद रहे।