फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 83 महिलाओं के सापेक्ष 6 पुरुषों ने कराई नसबंदी

Sat, 13 Jul 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में महिलाओं के सापेक्ष पुरुष नसबंदी कराने में कम रुचि ले रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में जहां 83 महिलाओं ने नसबंदी 31 मई तक कराई है। इसके सापेक्ष सिर्फ 6 पुरुषों ने नसबंदी कराई है।
विज्ञापन


जनसंख्या नियंत्रण पखवारा चल रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि छोटा परिवार रखें। उन्हें छोटा परिवार रखने के फायदे बताए जा रहे हैं। नसबंदी कराने पर महिलाओं सहित पुरुषों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उसके लिए भी उन्हें बताया जा रहा है। महिला नसबंदी कराने पर 2 हजार रुपये व पुरुष के नसबंदी कराने प 3 हजार रुपये दिए जाते हैं। जिले में इस वित्तीय वर्ष में महिलाओं को नसबंदी कराने के लिए 2100 का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 31 मई तक 83 महिलाओं ने नसबंदी कराई है। वहीं 6 पुरुषों ने नसबंदी कराई है। बताया गया सर्जन के चोट लग्गई है। ऐसे में नसबंदी का कार्य बाधित चल रहा है। एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन ने बताया शासन से नसबंदी कराने का जो लक्ष्य मिला है। उसको पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें