फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गुरुग्राम का सफर होगा आसान, आज से सीधी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। मैनपुरी डिपो की बस मंगलवार से गुरुग्राम के लिए सीधी शुरू की जा रही है। बस मैनपुरी से चलकर एटा, अलीगढ़ और पलवल होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी। इससे एटा के यात्रियों को गुरुग्राम जाने के लिए बस बदलने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

काफी संख्या में जिले के युवा दिल्ली एनसीआर के साथ ही गुरुग्राम में भी नौकरी करते हैं। इसी वजह से लोगों को आवागमन में राहत देने के लिए जिला मुख्यालय से सीधी बस मंगलवार से शुरू हो रही है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव ने बताया कि बस मैनपुरी से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और एटा सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी। यहां 10 मिनट ठहराव के बाद सुबह आठ बजे अलीगढ़ के लिए रवाना होगी। अलीगढ़ बस स्टैंड पर यह सुबह 9:20 बजे पहुंचकर 9:30 बजे रवाना होगी और पलवल होते हुए दोपहर 1:30 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में बस गुरुग्राम से दोपहर तीन बजे चलेगी। अलीगढ़ शाम सात बजे पहुंचेगी और 7:10 बजे रवाना होगी। एटा में रात 8:30 बजे पहुंचकर 8:40 बजे मैनपुरी के लिए रवाना होगी। रात 9:45 बजे बस मैनपुरी पहुंच जाएगी। बताया कि नई बस सेवा शुरू होने से गुरुग्राम में नौकरी, कारोबार और अन्य कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को आवागमन का सीधा साधन मिलेगा। खासकर एटा से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों का समय और अतिरिक्त सफर का खर्च बचेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें