फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधि आयुक्त ने की छापेमारी, भरे सैंपल

Thu, 30 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
औषधि आयुक्त ने की छापेमारी, भरे सैंपल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दवाओं के मूल्यों में की जा रही मनमानी पर लगाम लगाने के लिए गुरुवार को अलीगढ़ के औषधि आयुक्त ने जिले में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने पांच दुकानों का निरीक्षण कर सैंपल भरे।
विज्ञापन

शासन सेे मिले निर्देशों के बाद गुरुवार को अलीगढ़ से औषधि आयुक्त राम पुकार पांडेय के नेतृत्व में टीम शहर पहुंची। टीम ने कचहरी रोड स्थित एचपी ड्रग हाउस और पारस मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर विभिन्न दवाओं के मूल्यों की जांच-पड़ताल की और सैंपल भरे। इसके बाद टीम ने अवागढ़ में तीन मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। औषधि आयुक्त रामपुकार पांडेय ने बताया कि दवाओं के मूल्यों पर नियंत्रण के लिए छापेमारी की गई है। पांच मेडिकल स्टोरों से करीब 50 से ज्यादा दवाओं के सैंपल एकत्र किए हैैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। अगर किसी दवा के मूल्य में संदिग्धतता मिलती हैं, तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान औषधि निरीक्षक अलीगढ़ जगवीर सिंह, औषधि निरीक्षक हाथरस नूरप चंद्र, औषधि निरीक्षक कासगंज राजकुमार और औषधि निरीक्षक एटा राकेश राजपूत शामिल थे।


गिरे दुकानों के शटर
शहर में औषधि विभाग की टीम की छापेमारी की सूचना पर मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा गया। दवा विक्रता दुकानों के शटर गिरा कर निकल लिए। शहर के प्रमुख दवा बाजार शिव मार्केट, कृष्णा मार्केट, सरोज मार्केट, रेलवे रोड, नन्नूमल चौराहा, पारस मार्केट, सुभाष मूर्ति स्थित मेडिकल स्टोर बंद नजर आए। वहीं अवागढ़ में भी टीम को अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें